पॉलिटिक्स

कांग्रेस बढ़ाएगी अपना कुनबा, 1 नवंबर से देशभर में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अब अपना कुनबा बढ़ाने जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस 1 नवंबर से देशभर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान को हिमाचल में भी चलाया जाएगा। क्योंकि पिछले 7 साल से कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान नहीं किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगी।

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की बैठक से वापस लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी आने वाले समय में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा।

राठौर ने उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर भी सवाल खड़ा किए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई शिकायतें की लेकिन उनपर कार्यवाही नहीं की गई। यहां तक कि रामपुर में पकड़ी गई शराब को लेकर चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्यवाही न करने को लेकर आयोग की मंशा पर सवाल उठना लाज़मी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

4 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

4 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

4 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

4 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

4 hours ago