पॉलिटिक्स

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस दिल्ली में बनाएगी रणनीति

मुख्यमंत्री आज दिल्ली होंगे रवाना, उद्योग मंत्री ने बीजेपी के आरोपों पर किया पलटवार

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 27 दिसंबर को दिल्ली में रणनीति बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान और सत्ता-संगठन की 27 को दिल्ली में बुलाई गई इस बैठक में हिमाचल से मुख्यमंत्री, मंत्री, कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित नेता शामिल होंगे। इसमें सत्ता और संगठन को एकजुट होकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की कल दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय मे राजीव शुक्ला की हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंत्रिमंडल के सदस्यों, सीपीएस पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति के सम्बन्ध मे एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बाकी राज्यों के नेताओं के साथ भी इस तरह की बैठकों का पार्टी हाईकमान के साथ होगी। वन्ही ढली टनल के श्रेय लेने के बीजेपी के आरोपों पर हर्षवर्धन ने कहा कि ढली टनल का शिलान्यास कांग्रेस सरकार में ही हुआ।भाजपा की सरकार इसे पांच सालो मे पूरा नहीं कर पाई थी और अब कांग्रेस की सरकार ने इसे जनता को समर्पित किया है। इससे जाम से निजात मिलेगी जिससे लोगों को काफ़ी लाभ होगा।

बिजली की दरों में बढ़ोतरी से उधोगों के पलायन पर बीजेपी के आरोपों पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगो के लिए जो बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं वे सामान्य हे और मुख्यमंत्री ने इसे कम करने की बात आने वाले समय मे कही है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार उद्योगपतियों के हितों का हमेशा ध्यान रखेगी।

 

Kritika

Recent Posts

अपने भवनों के विद्युत लोड को अपडेट करवाएं सभी उपभोक्ता

  Hamirpur: सभी उपभोक्ताओं को अपने भवनों के विद्युत लोड को नियमित रूप से अपडेट…

4 mins ago

स्वस्थ जीवनशैली से किशोर तनाव कम करें

  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगेहड़ा और सुजानपुर में आयोजित किए गए तनाव प्रबंधन शिविर Hamirpur:महिला…

9 mins ago

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

14 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

21 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

30 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago