Follow Us:

सत्ती के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस- सुक्खू

रविंद्र |

जिला ऊना में जारी प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सत्ती ने जो बयान बद्दी में दिया है वह निंदनीय है। यहां तक की हमारा यह मानना है कि जब से प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विधानसभा चुनाव हारें हैं तब से वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सतपाल सिंह सत्ती का विरोध करेगी। जहां लोकतांत्रिक तरीके से रोष प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी ने उनके द्वारा दिए गए ब्यान को लेकर रोष व्यक्त किया है। हमारे कार्यकर्ताओं को आहत किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि इससे पता चलता है कि वह किस तरह की विचारधारा का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ती ने धार्मिक संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी मजाक किया है। एक सोची समझी चाल के तहत यह घटनाक्रम किया गया है।

(यहां देखें वीडियो…)

उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्था किसी से कुछ लेता नहीं है। वह नशे से ग्रस्त लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन सतपाल सत्ती के ब्यान से आज हर कोई आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर की भाषा किसी भी तरह से अर्मायादित भाषा नहीं है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में जिस तरह की गंदगी का परिचय सतपाल सिंह सत्ती ने किया है, उस तरह की टिप्पणियां तो हमारे ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता ने भी नहीं की होगी। बल्कि वह इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इससे पहले भी सतपाल सिंह सत्ती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कई तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं। जहां महात्मा गांधी को पूरा देश ही नहीं विश्व भी नमन करता है, वहां बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती उनके लिए असम्मानजनक टिप्पणियां करते हैं।