Follow Us:

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

पी. चंद, शिमला |

आखिरकार कांग्रेस को भी चुनावों की याद आ गई है। देर से ही सही लेकिन कांग्रेस जाग गई है और बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शिमला में कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेर-ए-पंजाब के पास पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को जमकर कोसा। पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शेर-ए-पंजाब के पास पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और महंगाई के लिए केंद्र की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया।