महिंदर सिंह का बयान भाजपा की सांप्रदायिक सोच को दर्शाता हैः दीपक शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम की मौजूदगी में भाजपा के मंत्री महिंदर सिंह और सांसद रामस्वरूप शर्मा द्वारा मंडी रैली में की गई  बयानबाज़ी भाजपा की साम्प्रदायिक सोच को दर्शाती है। जिस तरीके से हमीरपुर ज़िला को निशाना बनाया गया, पुजारी और ब्राह्मण समुदाय का मज़ाक उड़ाया गया ये भाजपा की नफरत की राजनीति को दर्शाता है। जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। वासुदेव कुटुम्बकम की बात भाजपा करती तो है लेकिन इसके भावार्थ से बिल्कुल उलट आचरण करती है। भाजपा महात्मा गांधी का नाम तो लेती है लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच में ही भेदभाव, वैमनस्य भरा हुआ है। ये देश-समाज के लिए ख़तरनाक है। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर टिप्पणी करते हुए दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा में जो भी हो रहा है ये 70 सालों में पहली बार हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छोड़कर कोई भी नेता जश्न में नज़र नहीं आ रहा है, भाजपा कार्यकर्ता उसादीन हैं। आर्थिक मंदी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बेरोज़गारी 70 वर्षों में फकी बार चरम पर पहुंच गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार हर महीने कर्ज़ लेकर मौजमस्ती में व्यस्त है। ये सब पहली बार ही देखने को मिल रहा है। डिपुओं में सस्ते अनाज की व्यवस्था चरमरा चुकी है। शिक्षण संस्थाओं में भ्रष्टाचार-अनैतिक दुर्व्यवहार की घटनाओं से समाज चिंतित है, व्यपारी वर्ग जीएसटी से परेशान है। आम आदमी महंगाई से परेशान है लेकिन भाजपा सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठ-फरेब को समझ चुकी है। इसी लिए भाजपा के हाथों से पौहच राज्य निकल चुके हैं।

हमीरपुर भाजपा के भेदभाव का शिकार

दीपक शर्मा ने कहा कि इस सरकार में सबसे ज़्यादा भेदभाव हमीरपुर ज़िला से किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ही इस भेदभाव से दुखी हैं। विकास के मामले में यूं लगता है कि इस ज़िला से खुन्नस निकाली जा रही है। हमीरपुर शहर के व्यपारियों-खोखा धारकों,गरीब रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है लेकिन सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। दीपक शर्मा ने कहा कि इन विकट परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जनांदोलन खड़ा करेगी।

Samachar First

Recent Posts

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

3 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago