<p>कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के 18 भाजपा मंडलों के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने आज धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर, तपोवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा इन मंडलों में और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से सभी पार्टी कार्यकत्र्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा सके।</p>
<p>इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपात सिंह सत्ती, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व सांसद कृपाल परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा, चम्बा ज़िला के संगठन अध्यक्ष योगराज, नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, कांगड़ा के अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग और पालमपुर के अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।</p>
<p> </p>
सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…
धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…
जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…
केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…
बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…