धर्मशाला: बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती के लिए काम शुरू, दाड़ी में होगा 2 दिवसीय आवासी शिविर

<p>भाजपा की बूथ स्तर पर मजबूती के लिए रणनीति शुरू हो गई है। धर्मशाला में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद अब प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में 26 और 27 फरवरी को एसटी भवन दाड़ी में दो दिवसीय आवासी शिविर लगेगा। इसमें धर्मशाला मंडल पदाधिकारियों सहित धर्मशाला मंडल से संबंध रखने वाले जिला और प्रदेश के पदाधिकारी आवासीय शिविर में भाग लेंगे। दो दिवसीय शिविर में कुल नौ सत्र होंगे, जिसमें भाजपा के इतिहास से लेकर भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार होगी। इस शिविर के बाद पदाधिकारी बूथ स्तर पर शिविर और बैठकों का आयोजन कर भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे।</p>

<p>26 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे शुरू हो जाएगा वह 27 फरवरी दोपहर तक चलेगा, जिसमें प्रदेश व जिला के प्रमुख नेता मंडल के कार्यकर्ताओं को कार्यप्रणाली के गुर सिखाएंगे, &nbsp;जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर जी, कृपाल परमार जी, चंद्र भूषण नाग, विशाल चौहान सहित अलग-अलग विषयों के ऊपर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।&nbsp;</p>

<p>शिविर के सफल संचालन के लिए भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है। जिसमें साज सज्जा, भोजन, &nbsp;मंच, &nbsp;स्वागत, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी हैं। बैठक में भाजपा मंडल धर्मशाला उपाध्यक्ष दिनेश कपूर, रशपाल &nbsp;कपूर, महेन्द्र भुल्लर, महामंत्री राजेश वर्मा, रोहित शर्मा, चंद्र भारद्वाज, मनोनीत पार्षद तेज सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री आदित्य पंडित, महिला मोर्चा की महामंत्री आशु बलौरिया, मंडल सचिव सुमन ठाकुर, नर्मदा शर्मा , ओमप्रकाश, अमित वालिया अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago