पॉलिटिक्स

BJP में शामिल दोनों निर्दलीय विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए: सुक्खू

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह और प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें। राणा और होशियार सिंह ने जोगिंद्रनगर और देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

सुक्खू ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने राणा और होशियार सिंह को भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर विधानसभा भेजा था। दोनों निर्दलीय विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन पर दल-बदल कानून लागू होता है। विधानसभा अध्यक्ष स्वत संज्ञान लेते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हें अब विधानसभा सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने इन्हें निर्दलीय चुनकर विधानसभा भेजा था। भाजपा में शामिल होने से पहले ये विधायक पद से इस्तीफा देते। सुक्खू ने कहा कि भाजपा का पत्ता विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ होने वाला है। दोनों विधायक डूबती नैया में सवार हुए हैं।

वहीं, सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस में गुटबाजी की बात करती है लेकिन अब भाजपा में ही गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को भाजपा द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पदेश में 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और अब उनके कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे नेताओं को दरकिनार कर निर्दलीयों को पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी करने से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने की नसीहत भी दी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

8 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

8 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

8 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

9 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

9 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

11 hours ago