Follow Us:

सुक्खू ने भंग की जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा की कार्यकारिणी

पी.चंद |

विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बड़े फेरबदल कर रही है।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सुक्खू ने बताया कि जिला अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे और जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बता दें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला को भंग किया था।