हिमाचल में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है कांगड़ा, जिला में अब नहीं कोई मतभेद: त्रिलोक कपूर

<p>भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है और अब तक जब भी जिस भी पार्टी की सरकार बनी है उसमें कांगड़ा की भूमिका रही है। प्रदेश की जयराम सरकार में कांगड़ा जिले में बहुत अच्छा काम हो रहा है। कांगड़ा जिला से विधायक रमेश धवाला का संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ कुछ मामलों को लेकर मतभेद हुआ था जिसे अब मुख्यमंत्री से बात करके हल कर लिया गया है। अब कांगड़ा में किसी भी तरह का विवाद नहीं है।</p>

<p>संगठन महामंत्री पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री भी कई मंच से इस बात को कह चुके हैं। जयराम सरकार में किसी भी जिले में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है सभी जिलों में समांतर विकास हो रहा है।</p>

<p>कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि कोरोना महामारी में बीजेपी, स्वयं सेवी संस्थाओं और यंहा तक की बच्चों ने भी आपदा के समय सरकार को मदद दी है लेकिन कांग्रेस ने एक पैसे की भी मदद इस काल मे नहीं की केवल आरोप लगाने और राजनीति करने का काम किया है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को लेकर हाई कमान उचित समय पर फैसला लेगा। क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के होने के नाते सभी चीजों से भली भांति परिचित हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago