कांग्रेस दिन में देख रही सपने, कोरोना काल में राजनीति को दे रही बढ़ावा: प्रवक्ता

<p>भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कोरोना संकटकाल में भी नकारात्मक राजनीति करने में लगी है। भाजपा एकजुट होकर लोगों की सेवा में डटी हुई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी दिन में सपने लेना छोड़ दें। प्रदेश में मजबूत सरकार जय राम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही है और चलती रहेगी, पूरा संगठन उनके साथ है। जो छोटे मोटे विवाद बड़े परिवार में होते हैं उन्हें मिल बैठकर नेता दूर कर देते हैं।</p>

<p>ध्वाला प्रकरण को भी पार्टी के नेतृत्व ने सफलतापूर्ण सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र में मोदी की सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कदम उठाए और प्रदेश में जयराम सरकार ने बेहतरीन प्रबंधन किया उससे कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। अब वह घटिया राजनीति पर उतर गई है। खुद तो उनके नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। फिर भी मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार के ई रिकार्ड बनाए। आज वही लोग त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं।</p>

<p>अपने सत्ता के कार्यकाल में उन्होंने कभी सीएम से त्यागपत्र नहीं मांगा। उन्होंने विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हैलीकॉप्टर के माध्यम से उनके सीएम कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए दिल्ली जाते थे तब उन्होंने कभी तत्कालीन सीएम से इस्तीफा नहीं मांगा लेकिन आज वह इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस कद्र बेस्ट सीएम होने का अवार्ड हासिल किया है, उससे तो कांग्रेस को कुछ भी पच नहीं पा रहा है।</p>

<p>शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक साल से बेहतरीन काम किया है। उनका सफर शानदार उपलब्धियों भरा रहा है। हालांकि कोरोना काल में उनके सामने कई चुनौतियां आईं लेकिन उन्होंने इन चुनौतियों में पार लगाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago