Follow Us:

भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर कांग्रेस के दर्जनों लोग, नव मतदाता ने भी थामा दामन

जसबीर |

हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रोजाना पार्टी छोड़ने की ख़बर आ रही हैं। रविवार औऱ सोमवार को भी दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि चबूतरा पंचायत के करीब  22 परिवारो के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर उनके साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों के करीब 45 नव-मतदाता जो अभी पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नव मतदाता युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की शपथ लेकर कहा कि आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और कांग्रेस विचारधारा ने जो सुजानपुर में नशे को जो बढ़ावा दिया है उसके खिलाफ लड़ाई लड़कर युवाओं को कांग्रेस नेताओं के बहकावे में आने से बचाएंगे।

सभी मतदाताओं ने एक स्वर में कहा की अनुराग ठाकुर के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने से वह सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज उनकी पहचान कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर से होती है  भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में तमाम परिवारों के साथ युवा वर्ग ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम ,के उद्घोष के साथ धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं, एक बार धूमल  बार-बार धूमल का नारा बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।