भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर कांग्रेस के दर्जनों लोग, नव मतदाता ने भी थामा दामन

<p>हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रोजाना पार्टी छोड़ने की ख़बर आ रही हैं। रविवार औऱ सोमवार को भी दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि चबूतरा पंचायत के करीब  22 परिवारो के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।</p>

<p>इस मौके पर उनके साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों के करीब 45 नव-मतदाता जो अभी पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नव मतदाता युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की शपथ लेकर कहा कि आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और कांग्रेस विचारधारा ने जो सुजानपुर में नशे को जो बढ़ावा दिया है उसके खिलाफ लड़ाई लड़कर युवाओं को कांग्रेस नेताओं के बहकावे में आने से बचाएंगे।</p>

<p>सभी मतदाताओं ने एक स्वर में कहा की अनुराग ठाकुर के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने से वह सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज उनकी पहचान कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर से होती है  भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में तमाम परिवारों के साथ युवा वर्ग ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम ,के उद्घोष के साथ धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं, एक बार धूमल  बार-बार धूमल का नारा बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

12 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

12 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

14 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

14 hours ago