Follow Us:

‘सफल नहीं होगा भाजपा का मिशन रिपीट का सपना’

पी.चंद |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर है। उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों को सरकार के फैसलों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का मिशन रिपीट का सपना, सपना ही रहेगा।

वहीं, पंजाब में मुख्यमंत्री के बदलने पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने यह फैसला सोच समझ कर ही लिया है। 2022 में कांग्रेस को इसका फायदा होगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका के शिमला दौरे को लेकर राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी दिल्ली में काफी व्यस्त रहती हैं। गांधी परिवार शिमला में व्यस्तता के बाद आराम करने आता है। उनके आराम में कोई खलल नहीं डालना चाहिए।