Follow Us:

EC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारक लिस्ट से हटाने का BJP को दिया आदेश

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के विवादित बयान देना भारी पड़ गया है। स्टार प्रचारकों के विवादित बयानों पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया जाए।

यह है अनुराग ठाकुर का बयान

दिल्ली में रिठाला की एक जनसभा में अनुराग एक प्रत्‍याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले वह वहां नारे लगवा रहे थे। इस नारे में उन्‍होंने कहा देश के गद्दारों को गोली मारो… को। इसके बाद इस सभा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है।

यह है प्रवेश वर्मा को बयान

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने भी अनुराग ठाकुर के जैसा ही विवादित बयान दिया था। इसके बाद राजनीति में काफी हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने कहा था कि जो कश्मीर में हुआ वही दिल्ली में होगा। ''प्रदर्शनकारी, आपके घरों में घुस कर आपकी बेटियों और बहनों के साथ दुष्‍कर्म करेंगे।” उन्होंने कहा कि अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीत कर दिल्ली में सत्ता में आती है तो शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को एक घंटे के भीतर साफ कर दिया जाएगा।