कौल ने खुद नहीं खरीदी थी टोपी, CM ने किया टोपी का अपमान: विप्लव

<p>टोपी पर चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस की राज्यसभा सांसद भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कोसती हुईं और बीजेपी सांसद के सुर में सुर मिलाती नज़र आईं। विप्लव ने कहा कि टोपी हिमाचल की शान और पहचान है। इसके रंग को लेकर किसी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।</p>

<p>विप्लव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सीएम को जो टोपी दी उसे वह खुद खरीद कर नहीं गए थे, बल्कि कार्यक्रम के आयोजकों ने ही यह दी थी। मुख्यमंत्री ने कौल सिंह की भेंट का इस तरह से अपमान नहीं करना चाहिए था, इस तरह की राजनीति से हिमाचल का नाम खराब होता है। इस तरह की राजनीति निंदनीय है।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी टोपी प्रकरण को लेकर वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री पहले खुद लाल टोपी पहनते थे और उनके बेटे विक्रमादित्या भी लाल टोपी पहन चुके हैं। टोपी चाहे जिस भी रंग की हो पहले ये हिमाचल की शान को दर्शाती है और इस पर राजनीति गलत है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

15 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

21 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

21 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

21 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

21 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

21 hours ago