पॉलिटिक्स

इद्रु नाग मंदिर में सफाई के साथ लगाई बारिश की गुहार: नेहरिया

धर्मशाला: स्वच्छ तीर्थ स्थल अभियान के तहत रविवार को भगवान इद्रु नाग मंदिर खनियारा परिसर की सफाई के साथ नाग देवता से बारिश की गुहार पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया जी के साथ स्थानीय लोगों ने लगाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाये गये स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत रविवार को पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर को साफ किया। साथ ही अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को धर्मशाला में हुये विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें दाड़ी और कोतवाली बाजार की विभिन्न शोभा यात्रा में भाग लिया।
पूर्व विधायक नेहरिया ने कहा कि क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों सहित स्थानीय लोग खासे परेशान हो रहे हैं। किसानों की फ़सल के लिए इस समय की बारिश को लाभकारी माना जाता है। वहीं बारिश न होने से मौसम खुशक होने से लोग बिमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक नेहरिया ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भगवान से क्षेत्र में बारिश की गुहार के साथ पुरे परिसर को साफ किया। इस मौके पर सौकणी दा कोट पंचायत के उपप्रधान पुन्नी लाल शर्मा जी, मंदिर पुजारी विपन शर्मा, युवाओं में आशीष शर्मा, तनिश शर्मा, अक्षय कुमार, मनीष, शिवांग, सुशील कपूर, साहिल कुमार, साहिल शर्मा, अभिषेक कश्यप सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Kritika

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago