भाजपा के प्रताशियों की फेक लिस्ट सुबह सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। इस लिस्ट में मंडी से कंगना रनौत, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, अर्की से गोविंद राम शर्मा को उपचुनावों में भाजपा का प्रत्याशी बताया गया। भाजपा प्रत्याशियों की ऑफिसियल लिस्ट आने से पहले इस फेक लिस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। उधर, भाजपा ने इसको विपक्ष की साजिश करार दिया है और मामले में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही।
बीजेपी कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने बताया कि यह सरारती तत्वों के द्वारा किया गया है। इसके द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया है। इसके खिलाफ शिमला में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी। विरोधी पार्टियों को ऐसे छिछोरे प्रयासों के बजाए कामों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…