पॉलिटिक्स

किसान त्रस्त-सरकार उपचुनावों में व्यस्त, किसानों की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी: AAP

किसानों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार को घेरा। पार्टी ने आगाह किया है कि किसान हितों की अनदेखी केंद्र की मोदी और सूबे की जयराम सरकार को महंगी पड़ेगी। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसान पर चौतरफा मार पड़ रही है। किसान त्रस्त हैं और जयराम सरकार उपचुनावों में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर आए दिन शिकायतें आ रही हैं की सरकारी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। धान खरीद को लेकर किसान मायूस है। फसल बिक्री के लिए दर-दर भटकने मजबूर हो रहे हैं किसान। उन्होंने आगाह किया कि किसान हितों की अनदेखी 2022 मैं जयराम सरकार को भारी पड़ेगी। मोदी सरकार के काले कृषि कानून को लेकर सड़कों पर उतरे किसान की सुनवाई नहीं है। इस रवैये के चलते मोदी सरकार 2024 में अपनी वापसी भूल ही जाए, उनकी गुजरात वापसी तय है।

आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जहां सेब की बागवानी की लागत की लागत 15 से 20 परसेंट बढ़ गई है वहीं उसके दाम सरकार ने कम कर दिए हैं जो किसानों पर दोहरी चोट है। सेबो के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात को अनसुना कर रही है जयराम सरकार। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात के चलते मक्की की फसल खराब हो गयी है। किसानों के दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हैं पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिससे उनको राहत मिले।

उन्होंने कहा कि दो चार व्यापारिक घराने नहीं बल्कि किसान देश की जान है। सरकार इनकी आवाज़ सुने। आम आदमी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

1 hour ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

2 hours ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

2 hours ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

2 hours ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

2 hours ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

3 hours ago