Follow Us:

हार के डर से उपचुनावों से भाग खड़ी हुई BJP : राठौर

पी.चंद |

देश प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को टाल दिया है। कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को हार के डर से चुनावों से भागने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपनी हार सामने देख उपचुनावों से भाग खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 का हवाला दे रही है तो प्रदेश सरकार स्वर्णिम रथ यात्रा, जनमंच की तैयारी कर रही है। उन्होंने पूछा कि क्या इनमें लोग एकत्रित नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने बड़े बड़े आयोजन कर रही है पर चुनावों से भाग रही है। चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार के चुनाव टालने के फैसले में विरोधाभास है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी समय चुनावों के लिए तैयार है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा की सीटें खाली चल रही हैं। इन खाली सीटों पर उपचुनाव होने थे जिसको लेकर प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। दोनों की पार्टियां इन उपचुनावों को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रही थी।