कांग्रेस का अस्तिव समाप्ति की और, चुनाव चिन्ह को बचाने की लड़ रही लड़ाई : रावत

<p>हिमाचल लोकसभा प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस का अस्तिव समाप्ति की और है। मोदी के पक्ष में देश की जो लहर है उससे साफ़ है कि मोदी पीएम बन चुके हैं 23 को सिर्फ़ औपचारिकता भर ही होनी है। हिमाचल में भी चारों सीटें बीजेपी जीत रही हैअब सिर्फ मतगणना में अंतर देखना है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता नकार चुकी है वह अपने चुनाव चिन्ह को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।</p>

<p>कांग्रेस पीएम मोदी के कामों से घबराई व बौखलाई हुई है। आतंकवाद, देश की सुरक्षा, महंगाई पर विराम, भ्रष्टाचार को दूर करने व विकास की दिशा में जिस तरह मोदी ने काम किया है उसे देखते हुए देश मोदी के साथ है। हिमाचल सरकार ने भी हिमाचल में पारदर्शिता से काम किया व जनमंच जैसे कार्यक्रम सफल रहे। केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर लाई है जिसको आगे बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीयता की भावना देश के युवाओं में जगाई।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पीएम की मंडी व सोलन रैली में हज़ारों लोग उमड़े। अमित शाह की चम्बा, बिलासपुर व नाहन की रैली को भी आपार सफलता मिली। दूसरी तऱफ प्रियंका गांधी न ही शिमला पहुंच पाई और न ही सुन्दरनगर रैली में आ पाई। क्योंकि कांग्रेस की जनसभाएं में भीड़ ही नहीं जुट पा रही है। जिससे जनता का रुख बीजेपी की तरफ साफ़ है। कांग्रेस अपनी असफल रैलियों का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ रही है जो गलत है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago