Follow Us:

गुजरात चुनाव 2017: पहले चरण का मतदान खत्म

समाचार फर्स्ट |

गुजरात में हो रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव में दक्षिण और सौराष्ट्र- कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से चल रहा मतदान समाप्त हो गया। सुबह के पहले दो घंटे में अपेक्षाकृत सुस्त रफ्तारी के बाद वोटिंग हुई इसके बाद शाम तक वोटिंग में काफी तेजी आई। पहले छह घंटे में यानी दोपहर बाद 2 बजे तक अनुमानित 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इसके बाद 4 बजे तक 60% मतदान हुआ।

इस चरण में कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं।  जिनकी किस्मत का फैसला 2 करोड़ 12 लाख वोटर्स करेंगे। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री बाबू बोखिरिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया सहित कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।