थालियां-चम्मच बजाने से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा: कपूर

प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने शुक्रवार 11 तारीख को की गई कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय रैली को फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश स्तर की रैली का आयोजन धर्मशाला में किया था जिसमें मात्र दो सौ लोग थे। यहां तक की प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में भी ये रैली विफल रही जिससे यह बात साबित होती है कि प्रदेश में कांग्रेस अपना धरातल खो चुकी है। कांग्रेस को फिलहाल महंगाई को लेकर थालियां-चमच्च बजाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

कांग्रेस के कार्यकाल में चर्म पर थी महंगाई:

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई के मुद्दे को लेकर जो रैली अब कर रही है, यह आक्रोश रैली उन्हें उस वक्त करनी चाहिए थी जब दालों की कीमत 200 रूपये से ऊपर थी। उन्होंने कहा कि महंगाई बीजेपी कार्यकाल में नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकाल में सबसे अधिक थी। अब तो हर दाल की कीमत 50 से 60 रुपये के बीच है।

कपूर ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनितिक जमीन को बचाने का प्रयास कर रही है और इस प्रकार की हरकतें कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है। कपूर ने कहा कांग्रेस चाहे जो भी कर ले किसी भी प्रकार का लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस हर जगह हारी है और अपनी हार को अब छुपाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने अपराधियों को बचाने का प्रयास किया:

अपराध के मुद्दे पर कपूर ने कहा कि सबसे अधिक अपराध कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। गुड़िया मामला कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था और कांग्रेस ने अपराधियों को बचाने का प्रयास किया और आज सभी अधिकारी जेल में है। बीजेपी के समय अगर अपराध हुआ है तो अपराधियों को पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है और किसी को भो नहीं बख्शा जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

10 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

11 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

11 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

12 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

12 hours ago