पॉलिटिक्स

MC शिमला के चुनावों को लेकर भाजपा तैयार, 3 सीनियर लीडरों की ड्यूटी लगाई

हिमाचल प्रदेश भाजपा शिमला नगर निगम के लिए अभी से ही डट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने निगम चुनाव शिमला के सीनियर नेताओं की ड्यूटी तय कर दी है। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा भाजपा की प्रदेश शाखा आने वाले नगर निगम शिमला चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा साथ साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है।

टंडन ने कहा की कल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नगर निगम शिमला को लेकर रणनीति भाजपा ने तय कर ली है और तीन सीनियर लीडर की ड्यूटी नगर निगम को लेकर लगा दी गई है। चुनावों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री सुरेश भारद्वाज और विधायक डॉ राजीव बिंदल की एक समिति का गठन कर दिया गया है और इनके सहयोग में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव बिहारी लाल शर्मा और महेंद्र धर्माणी सहयोगी के रूप में काम करेंगे।

टंडन ने कहा कि आने वाले समय में इन नगर निगम चुनावों के 41 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द हो जायेगी । नगर निगम में लोकल मुद्दों का एक खाखा तैयार किया जाएगा, भाजपा शासित नगर निगम ने शिमला शहर के लिए अच्छे काम किए है और इनको लेकर हम घर-घर जाने के लिए तैयार है। अगले 15 दिन में भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर पूरा रोड मैप बना लेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पास के मजबूत संगठन है और जल्द ही हमारी पन्ना समितियों का भी गठन हो जाएगा। इससे सभी वोटर पर नजर बनी रहेगी। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है और साथ ही कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है। ऐसे में भाजपा का मिशन रिपीट तय है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

15 hours ago