Follow Us:

राहुल की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस नेता, जायजा लेंगी रंजीत रंजन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कई नेता अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी रंजीत रंजन गुरुवार को हिमाचल आ रही हैं। सबसे पहले रंजन शिमला जाएंगी, उसके बाद रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने जाएंगी।

वहीं, पिछले कल हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में मुख्य रूप राहुल की रैली को विशाल बनाने को लेकर चर्चा हुई। सभी नेताओं की उनकी जिम्मदारियां भी सौंपी गई और तैयारियों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।  बैठक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने युवाओं की ड्यूटी लगाई और मंडी जाकर समन्वय स्थापित करने को कहा।