Follow Us:

पंडित सुखराम के सहयोग से हिमाचल में पहली बार पूरे 5 साल चली थी गैर कांग्रेस सरकार: धूमल

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक जताया। धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।…

जसबीर कुमार |

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक जताया। धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। पंडित सुखराम हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता थे। प्रदेश में संचार क्रांति लाने में पंडित सुखराम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। धूमल ने कहा कि पंडित सुखराम के सहयोग से हिमाचल में पहली बार पूरे पांच साल गैर कांग्रेस सरकार चली थी।

धूमल ने कहा कि पंडित सुखराम उनके बहुत करीबी थे। 1998 में उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए भाजपा को समर्थन देकर गठबंधन सरकार बनाने और चलाने में मदद की थी। प्रदेश में उनके सहयोग से पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार ने सफलतापूर्वक पांच वर्ष का कार्यालय पूरा किया था। और इस कार्यकाल में प्रदेश के विकास की दृष्टि से अभूतपूर्व काम हुआ था। वह हमेशा प्रदेश के विकास की चिंता करते थे और नई नई योजनाएं सुझाते थे। सरकार चलाने में जो उनका योगदान मिला था हम सदा उसके लिए उनके आभारी रहेंगे।

पंडित सुखराम को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की और उनके परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।