Follow Us:

वन मंत्री राकेश पठानिया बने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाईड के प्रदेशाध्यक्ष

मृत्युंजय पुरी |

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाईड का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इस आश्य की जानकारी संघ के चेयरमैन सुनील कृष्ण कौल ने आज रविवार को दी है। गौरतलब है कि यह संघ केंद्रीय, युवा मामले एवम खेल मंत्रालय से मान्य प्राप्त होने के साथ-साथ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट जर्मनी से संबद्ध है। इस स्वेच्छिक, गैर राजनीतिक और धर्म निरपेक्ष संगठन का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज के निर्माण के लिए मूल्य आधारित प्रणाली को शामिल करके युवाओं को शिक्षित बनाने पर है।

कौल ने कहा कि वन मंत्री के संघ के प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी से स्काउट एंड गाईड की गतिविधियों के साथ-साथ उनकी खेलों के प्रति सोच, अनुभव और मार्गदर्शन से  प्रदेश में अन्य खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पठानिया लंबे समय से युवाओं और खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। नई खेल नीति को अंतिम रूप देने से पहले  वन मंत्री की पहल पर उनकी अध्यक्षता में गत नवंबर माह में पहली बार धर्मशाला में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारिओं  सहित विभिन्न खेल संघों और संगठनों से भी  बैठकें आयोजित की गई थी। विभिन्न खेल संघों, संगठनों सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भी वन मंत्री द्वारा संघ की बागडोर संभालने पर खुशी व्यक्त की है और अपनी शुभकामनाएं दी है।