<p>सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हृदय राम आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हृदय राम सहित सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी रेणुका विधानसभा क्षेत्र में और सशक्त होगी।</p>
<p>इस अवसर पर हृदय राम ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हैं और उन्होंने भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा व समर्पण से भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।</p>
<p>हृदय राम के साथ भाजपा में शामिल होने वाले क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस के नेता ओम प्रकाश, हीरा सिंह, जगत कन्याल, शकुन्तला चौहान तथा कांग्रेस सरकार में रहे मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार की भाभी रीना चौहान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनेक पंचायत प्रधान तथा पूर्व प्रधान ने भी भाजपा में शामिल हुए।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…