पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंचकर किशोरी लाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. किशोरी लाल साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते थे. साल 2022 में भाजपा ने उनके टिकट काटी और उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दी. टिकट काटे जाने के बाद भी किशोरी लाल ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. किशोरी लाल को पार्टी से बगावत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित भी कर दिया था.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. इससे आनी के इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी से मंडी में प्रत्याशी कंगना रनौत और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ़िल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है.

पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे. उन्होंने दावा किया कि वे आनी से विक्रमादित्य सिंह को 20 हजार वोट की लीड दिलवाएंगे. किशोरी लाल ने कहा कि बीजेपी की कार्यप्रणाली से बहुत कार्य करता परेशान हो चुके हैं. ऐसे में आने वाले वक्त में वह भी कांग्रेस का दामन थामेंगे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago