Uncategorized

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और जब कार्यकर्ता मजबूत होता है तो पार्टी भी मजबूत होती है। कार्यकर्ता के बल पर ही हम हिमाचल में चार की चार सीटें जीतेंगे और देश में हम 370 के पार जाएंगे जहां की एनडीए 400 से अधिक सीटें आएगी।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रक्षक क्षेत्र सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ा है। यहां तक की देश का सामरिक क्षेत्र भी बलशाली हुआ है, सीमा क्षेत्रों को सड़के और मोबाइल नेटवर्क भी मिला है। प्रधानमंत्री का पूर्ण फॉक्स आत्मनिर्भर भारत पर रहा है जिसमें आज पूरे भारत में आत्मनिर्भर भारत पर काम हो रहा है। ।

सौदान सिंह ने कहा की देश में सुपरसोनिक मिसाइल ‘स्मार्ट’ का सफल परीक्षण हुआ, यह है देश की ताकत। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से टारपीडो के लिए सुपरसोनिक स्मार्ट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस प्रणाली से नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में वृद्धि होगी। इसके स्थल वर्जन का परीक्षण किया गया है, जो जमीन से हवा में प्रहार करने में सक्षम है।

मिसाइल को अत्याधुनिक साजो सामान से लैस बताया गया है। मिसाइल को जमीन से हवा की ओर उड़ाया गया, मिसाइल अपने लक्ष्य को ध्वस्त करने में कामयाब रहा। स्वदेशी तकनीक से यह मिसाइल बनाई गई है। सुपरसोनिक स्मार्ट मिसाइल की सफलता को देखते हुए सौदान सिंह ने डीआरडीओ टीम को बधाई भी दी है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि, संगठनात्मक जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, ज्वालामुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय खट्टा, भाजपा देव समाज प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक एडवोकेट अभिषेक पाधा आदि अन्य नेता मौजूद थे।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago