हिमाचल के पितामह की पुण्यतिथि आज, समाचार फर्स्ट की ओऱ से श्रद्धांजलि

<p>जब पहाड़ी शब्द पिछड़ेपन का प्रतीक था।&nbsp; उस वक्त सोलन बाज़ार से गुजरते हुए किसी व्यापारी के एक ताने &quot; देखो पहाड़ी जा रहे है &quot; !!! उन्होंने अपने मित्रों संग इसे अपनाया। उनके साथ चल रहे मित्रों ने इस शब्द को सरनेम के रूप में जोड़ा और खुद एक नेतृत्वकर्ता के रूप में पहाड़ियों को पहचान दी और इस शब्द को ताने से सम्मान के रूप में बदलकर दिखाया।</p>

<p>वे हिमाचल के संस्थापक थे, एक छोटे से पहाड़ी राज्य को लड़कर उन्होंने पंजाब से अलग करवाकर स्थापना में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्हीं के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा भी मिला। वो हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे और 1977 तक इस पद पर रहे। स्वेच्छा से राजनीति से संन्यास लिया और मुख्यमंत्री पद और प्रतिष्ठा छोड़कर सिरमौर जिला में अपने गांव के लिए हिमाचल परिवहन की सरकारी बस में बैठकर शिमला से अपना संदूक लेकर निकल गए। &nbsp;</p>

<p>एक बार किसी काम से शिमला आये तो नाहन जाने वाली बस में कंडक्टर से टिकट मांग रहे थे। तब कंडक्टर ने पहचाना यह तो हिमाचल निर्माता वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे डाक्टर यशवंत सिंह परमार है। ऐसी सादगी विचारों और कर्म में थी। आज के दिन 2 मई 1981 के दिन हिमाचलवासियों के लिए अपनी ईमानदारी, लगन, निष्ठा, अथक परिश्रम और पवित्र सेवाभाव से एकत्र की हुई अकूत सार्वजनिक विरासत छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कहने वाले डा. परमार के बैंक खाते में मरणोपरांत मात्र 563 रु 30 पैसे थे।</p>

<p>शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुत के रूप में खड़े डाक्टर परमार आज भी हिमाचल के स्वावलम्बन और प्रगतिपथ पर बढ़ने के सपने को आँखों में संजोये हुए दिखते है। आज उनकी पुण्यतिथि है। हिमाचल निर्माता&nbsp; डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को हमारी….. श्रद्धांजलि</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago