पॉलिटिक्स

आयोग्य नहीं पंजाब की चन्नी सरकार, सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं: धूमल

हिमाचल भाजपा के नेता प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने की घटना और प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे में बरती गई कोताही को पंजाब सरकार का निंदनीय चिंताजनक व शर्मनाक काम करार दिया है। किसी भी प्रदेश में यदि देश के प्रधानमंत्री का काफिला न गुज़र सके और उनकी सुरक्षा के लिए वहां की पुलिस उचित व्यवस्था न कर पाए तो इससे बड़ी चिंता और शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती।

धूमल ने कहा कि सबसे बड़े दुख की बात तो यह है कि इस सारे घटनाक्रम पर खेद प्रकट करने के बजाए पंजाब की कांग्रेस सरकार और सारा कांग्रेस संगठन इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं। होना तो यह चाहिए था कि वहां की सरकार और संगठन इस पूरे घटनाक्रम पर खेद प्रकट करते, चिंता व्यक्त करते। जो प्रदेश सरकार देश के प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने और उनके काफिले को सुरक्षित रूट प्रदान करने में अक्षम है वह वाकई में अयोग्य है और ऐसी अयोग्य सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

जिस संगठन ने आंतकी हमलों में अपने दो-दो प्रधानमंत्री गवाएं हो यदि वह संगठन अभी भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मुद्दे को हल्के में लेते हैं तो वह भी हल्की राजनीति का उदाहरण पेश करते हुए हल्कापन दिखा रहे हैं। सच में ही अगर एक प्रधानमंत्री को अपने ही देश के किसी राज्य में जा कर यह शब्द कहने पड़ें तो इससे बड़ी शर्म और लज्जा की बात कोई दूसरी नहीं हो सकती। बेशर्मी , हल्की राजनीति और तुच्छ सोच का इससे बड़ा उदाहरण आज तक नहीं देखा गया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago