Follow Us:

संगठन से नाखुश वीरभद्र सिंह दिल्ली रवाना, दिए बदलाव के संकेत

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले हिमाचल के संगठन में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। दिल्ली जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव की जरूरत बताई है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पार्टी की दिल्ली में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने गए हैं।

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में हिमाचल के पार्टी के हालात पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। उन्होंने इसके साथ ही जयराम सरकार पर भी हमला किया और कहा है कि सरकार में आरएसएस का दखल कतई मंजूर नहीं होगा।विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई खत्म होने के बाद वीरभद्र सिंह दिल्ली निकल गए। अब विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च को होगा।