Follow Us:

जोगिंदर नगर के पूर्व विधायक ने CAA और NRC को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पी. चंद, शिमला |

जोगिंदर नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष राम सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से देश का माहौल ठीक नहीं चल रहा है। देश को साम्प्रदायिकता के आधार पर बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि CAA और NRC से देश की जनता कोई भला नहीं होने वाला है। इससे देश में लोगों की शांति भंग हो रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है। जिससे लाखों युवा बेरोजगार हो रहे हैं।