Follow Us:

पूर्व विधायक योगराज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त

पी. चंद |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के अनुमोदन से पूर्व विधायक योग राज को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू  किया गया है।

बता दें इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने तीन पूर्व कांग्रेस विधायकों समेत 10 नेताओं की नियुक्तियां रद्द कर दी थी। विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं को खुश करने के लिए पार्टी के महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जिन बड़े नेताओं के पद छीने गए थे , उनमें परागपुर (अब देहरा) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के महासचिव योगराज भी शामिल था। पूर्व विधायक योगराज पहले पार्टी से निष्कासित थे। पार्टी ने विप्लव ठाकुर की सिफारिश पर इन्हें वापस लिया था।