कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर पूर्व मंत्री GS बाली ने जताया शोक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 साल के थे। मोती लाल वोरा के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा एक ईमानदार नेता थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से काम किया और देश के लिए उनका एक अहम योगदान है।

बाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सबके प्रेरणा स्त्रोत, मार्गदर्शक थे। आदरणीय श्री मोतीलाल वोरा के निधन से शोक ग्रस्त हूं। मोतीलाल वोरा के साथ हमारे परिवार जैसे संबंध थे। उनका मार्गदर्शन और सहयोग राजनीति से इतर अन्य क्षेत्रों में भी बड़े बुजुर्ग के तौर पर मुझे मिलता रहा।

उनका अब हमारे बीच न होना कांग्रेस परिवार भारतीय राजनीति के साथ साथ मेरी भी निजी क्षति है। मैं भगवान से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। वोरा जी के परिवार और उनके जाने से शोकाकुल जनमानस के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे पहली बार साल 1985-1988 तक सीएम रहे थे और फिर 1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।  मोतीलाल वोरा राज्यसभा मेंबर, केंद्रीय मंत्री रहने के साथ साथ यूपी के गवर्नर भी रह चुके हैं। उनके बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक हैं।

हाल ही में वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनका एम्स अस्पताल में सफल इलाज हुआ था। उनका कल (20 दिसंबर) को जन्मदिन भी था।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago