पुलिस के सामने पूर्व विधायक के साथ मारपीट, गुंडों को सत्ता में बैठे दे रहे संरक्षण: राठ़ौर

<p>कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक से मारपीट पर कांग्रेस ने रोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था काफी चिंताजनक है। सुलह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ सत्ता से जुड़े कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करना सही नहीं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। जहां सत्ता से जुड़े भाजपा के लोग कहीं भी किसी से भी मार कुटाई कर रहें है।</p>

<p>राठौर ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता के साथ बदसलूकी हुई। इससे साफ है कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है। राठ़ौर ने आरोपी, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रशासन ने आरोपियों पर ढुलमुल रवैया रखा तो कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी और इसके खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब एक पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। पिछले दिनों कुल्लू में भी भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने&nbsp; कांग्रेस से जुड़े एक दम्पति पर जान लेवा हमला किया था और अब सुलह में भी इस प्रकार का हमला प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोलता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

13 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

13 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

13 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

13 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

13 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

13 hours ago