<p>पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी का टिकट देने की मांग की है। पिछले सप्ताह भेजे पत्र में महेश्वर सिंह ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिया जाए। उन्होंने पत्र में पार्टी से किसी एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाने की भी बात कही है। </p>
<p>बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई है। अब यहां अगले कुछ महीनों में उपचुनाव होना है। ऐसे में जिला कुल्लू में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महेश्वर तीन बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। उन्होंने पहले पंडित सुखराम को हराया था। इसके बाद प्रतिभा सिंह और कौल सिंह को हराकर संसद पहुंचे थे। एक बार वह राज्यसभा भी पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। ऐसे में चार बार सांसद रहे महेश्वर सिंह ने मंडी से लोकसभा के उपचुनाव में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।</p>
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…