Follow Us:

गीतांजलि बनी प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव…

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने पार्टी के भीतर आत्ममंथन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अब पार्टी को मजूबत बनाने के लिए पार्टी में लगातार फेरबदल कर रही है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला ने गीतांजलि भागडा को प्रदेश महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है।

इससे पहले गीतांजलि भागडा पूर्व में जिला महिला कांग्रेस शिमला शहरी की अध्यक्ष थीं।  प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गीतांजलि भागडा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। गौरतलब है कि हार के बाद से ही कांग्रेस में भारी फेरबदल किए जा रहे हैं तांकि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जाए।