Follow Us:

चाचा के खिलाफ गोकुल बुटेल ने फूंका चुनावी बिगुल

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने 25000 रुपए देकर टिकट के लिए आवेदन क्या रखा कि अपने ही अपनों के खिलाफ जंग लड़ने के लिए चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। सूचना है कि सोमवार को चुनावी जंग का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस कार्यालय में जाकर गोकुल बुटेल ने 25000 का रुपए आवेदन देकर टिकट के लिए अपने ही चाचा के खिलाफ चुनावी जंग ताल ठोक दी है। बता दें कि गोकुल मुख्यमंत्री के आईटी सेल के सलाहकार हैं।

उधर, जिला कांग्रेस ग्रमीण के उपाध्यक्ष रहे बलदेव ठाकुर ने भी अपने मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने भी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतरने के लिए आवेदन करने की बात कही है। बलदेव ठाकुर का कहना है कि वह भोंट पंचायत से एक बार प्रधान और एक बार उप प्रधान रह चुके हैं। इसके चलते अधिकतर प्रधान और उपप्रधान उनके साथ हैं। इसलिए वह भी कसुम्पटी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह कसुम्पटी से जीतकर दिखाएंगे।