पॉलिटिक्स

सरकार ने साढ़े 4 साल में बदल डाले 6 CS, सीएम बोले- हमेशा के लिए नहीं होता कोई मुख्य सचिव

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान जयराम सरकार में राज्य के मुख्य सचिव (CS) बनने वाले रामदास धीमान सातवें IAS अधिकारी हैं जिन्होंने प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है. पूर्व में राज्य में सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में इतने मुख्य सचिव नहीं बदले। बीते वीरवार राम सुभग सिंह ने कैबिनेट मीटिंग के बाद अचानक राज्य के मुख्य सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। हिमाचल में चुनावी वर्ष चल रहा है चुनावों तक आरडी धीमान ही अब राज्य के मुख्य सचिव रहेंगे। दिसम्बर 2022 में आरडी धीमान सेवानिवृत होंगे।

आरडी धीमान को तीन IAS अफसरों 1987 बैच की IAS अधिकारी ACS निशा सिंह, सेंट्रल डेपुटेशन पर चल रहे 1988 बैच के ही IAS अफसर अली रजा रिजवी और ACS संजय गुप्ता की वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए मुख्य सचिव लगाया गया है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की मुख्य सचिव हमेशा के लिए नहीं होता है. जितने भी मुख्य सचिव रहे उनके साथ काम का अच्छा अनुभव रहा है. राम सुभग सिंह से कोई नाराज़गी नहीं है. जल्द ही उनको अहम जिम्मेदारी दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने इशारों में राम सुभग सिंह को CIC लगाने की बात भी कह दी.

आरडी धीमान को नया CS बनाए जाने के साथ ही राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया गया है। ACS पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग निशा सिंह को प्रधान सलाहकार (Traning & FA) और 1988 बैच के अधिकारी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ACS संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार (निवारण और सार्वजनिक शिकायत) लगाया गया है। पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह जुलाई 2023 में रिटायर होंगे. अब उनके मुख्य सूचना आयुक्त CIC बनने की अटकले तेज हो गई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago