पॉलिटिक्स

‘वैक्सीन के लिए सरकार गंभीर नहीं, सिर्फ आंकड़े जुटाने के लिए किया जा रहा टीकाकरण’

प्रदेश सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए महाअभियान शुरू किया गया है। सरकार द्वारा एक सप्ताह में दोनों डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ने सरकार के इस कोविड वैक्सीन अभियान पर सवाल खड़े किए हैं और आंकड़े जुटाने के लिए वैक्सीन लगाने के आरोप लगाए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने में ये सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश और देश मे वैक्सीन लगाई जा रही है। दोनों डोज लगे नहीं ओर लोगों को उसके मैसिज आ रहे हैं जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि ये सिर्फ आंकड़े ओर लक्ष्य पूरा करने के लिए खाना पूर्ति कर रहे है। वाहवाही लूटने का पर्यास किया जा रहा है लेकिन प्रदेश की जनता के सामने सारी सच्चाई आ रही है।

वहीं, राठौर ने मुख्यमंत्री पर अधिकारियों के ऊपर मानसिक दवाब बनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल तक मुख्यमंत्री काम नहीं कर पाए और अब उपचुनाव में हार मिलने के बाद अधिकारियों को कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए जा रहे हैं और उन पर मानसिक दवाब बनाया जा रहा है। जबकि अब चुनावों के लिए समय कम बच्चा है और सब कार्य होना सम्भव नहीं है।

बीजेपी में पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर राठौर ने कहा कि बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के पदाधिकारी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे साफ है कि बीजेपी में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है जबकि बीजेपी कांग्रेस पर गुटबाजी के आरोप लगाती रहती है। लेकिन कांग्रेस एकजुट हो कर चुनाव लड़ी है और 2022 में भी एकजुट हो कर चुनावों में उतरेगी ओर सत्ता में वापसी करेगी।

राठौर ने कहा कि ये सरकार किसान बागवानों के लिए गभीर नहीं है। बागवानों को कीटनाशक नहीं मिल रहे हैं और अब खाद का संकट खड़ा हो गया है। बागवानों किसानों को ये सरकार खाद तक मुहैया नहीं करवा पा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द प्रदेश में किसानो बागवानों को खाद मुहैया करवाने की मांग की।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago