पॉलिटिक्स

PM मोदी ने चार साल में प्रदेश को क्या दिया हिसाब दे सरकार: कांग्रेस

हिमाचल सरकार 27 दिसंबर अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे करने जा रही है और पीएम का ये चौथा दौरा है। पीएम हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। कांग्रेस उनकी भावनाओं की कद्र करती है लेकिन प्रधानमंत्री बताएं 4 साल में हिमाचल को क्या दिया। मुख्यमंत्री संकल्प पत्र के वायदों को डेटा के साथ बताएं कि उनमें कितने वायदे पूरे किए। जनता को ये जानने का हक़ है कि सत्ता पक्ष को ये जानकारी जनता को देनी चाहिए। 60 हज़ार करोड़ के NH की घोषणा पीएम ने हिमाचल के लिए की। लेकिन चार साल बाद NH कहां है। मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि उसमें से कितने NH बने उनके लिए कितना पैसा आया। पीएम अब जो योजनाएं वर्षों से चली हुई हैं उनके उदघाटन और शिलान्यास करने आ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री से इन सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने आगे पूछा कि इन्वेस्टर मीट में सरकार ने 700 mou के माध्यम से 96 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट का दावा किया। सरकार बताए की इसमें से कितनी इन्वेस्टमेंट आई प्रदेश के कितने लोगों को रोज़गार मिला? सरकार की सारी बातें खोखली हैं। सरकार चार साल में पूरी तरह असफ़ल रही है। उपचुनावों में मिली हार से साफ हो गया है कि सरकार विश्वासमत खो चुकी है। सरकार अब बदलाव चाह रही है। क्योंकि सरकार हर मोर्चे पर असफल रही प्रदेश विकास में पिछड़ गया। कोरोना तक से निबटने के लिए सरकार नाकाम रही।

महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर जा चुकी हैं। अफ़सरशाही मुख्यमंत्री के हाथों से बाहर है। जयराम सरकार निक्कमी सरकार है। अब मुख्यमंत्री पीएम के मंडी दौरे के दौरान 27 हज़ार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी की बात कह रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट का हिसाब तो दें। ये चुनावी वर्ष है इसलिए पीएम सहित सीएम घोषणाओं के अलावा कुछ करने वाले नहीं है। अब सरकार बचे हुए समय को काटने का काम कर रही है। हिमाचल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

हिमाचल से कांग्रेस के एक गुट द्वारा आलकमान से मुलाकात की खबरों पर नरेश चौहान ने कहा कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें भी इसकी जानकारी अखबारों मिली है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago