जश्न के बजाय सरकार रोजगार मेला लगाए : जीएस बाली

<p>सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट (सीएए) पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जिस चीज की जरूरत ही नहीं है, उसे करने को सरकार मन बनाकर बैठी है। केंद्र सरकार ने सिटीजन रजिस्टर खोलने की जो बात कही है, वो और भी घातक है। इस पर क्लीयरिटी देना सरकार का काम था, आप किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते। लोगों में रोष है, देश में लोग सह लेते हैं, लेकिन सही समय आने पर उसका जवाब भी देते हैं, भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।</p>

<p>हिमाचल में कांग्रेस पार्टी स्ट्रांग विंग है, उसके बावजूद हिमाचल में सीएए पर कोई हलचल नहीं हुई है, क्योंकि सरकार इसे पॉलिसी के नाते बिल्कुल नहीं ले रही। जो भी गलत काम होगा, उसके खिलाफ कांग्रेस संगठन हमेशा आगे आएगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को आप धक्के लगा रहे हैं, गला दबा रहे हैं, ऐसे व्यक्ति को मिस हैंडल करना शोभा नहीं देता है, ऐसी दमनकारी नीतियां लोकतंत्र में कभी नहीं चलती।</p>

<p>पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। लेकिन इन 2 सालों में एक भी प्रोजेक्ट प्रदेश में नहीं आया। प्रदेश सरकार दो साल का जश्न मनाने के बजाय, जिन्हें रोजगार दिया है, उनका रोजगार मेला लगाए, जिससे जनता को पता चल सके कि कितनों को रोजगार दिया गया है।</p>

<p>पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हालात दयनीय हो गए हैं । सारा काम ठप्प पड़ा है । प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है । बलात्कार की घटनाएं रोज़ हो रही है । युवा नशे के दलदल में धंसता जा रहा है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

15 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

15 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

15 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

15 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

15 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

17 hours ago