Follow Us:

राज्यपाल ने चामुंडा मंदिर में नवाया शीश, परिवार संग ब्रजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मृत्युंजय पुरी |

नववर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जिला कांगड़ा का दौरा किया। उन्होंने दोपहर चामुंडा मंदिर के शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और मंदिर के इतिहास की जानकारी दी।

दोनों शक्तिपीठों में पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल ज्वालामुखी मंदिर के लिए रवाना हो गए। ज्वालामुखी में शीश नवाने के बाद शाम चार बजे राजधानी लोट जाएंगे। राज्यपाल सपड़ी से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।