वन मंत्री का पलटवार, सुक्खू को जल संकट के मुद्दे पर उंगलियां उठाने का कोई अधिकार नहीं

<p>परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को नहीं पचा पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को शिमला शहर में मई माह में उभरे जल संकट के मुद्दे पर उंगलियां उठाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि, पिछली कांग्रेस सरकार ने इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने का कभी प्रयास नहीं किया। इसलिए कांग्रेस आधारहीन बयानबाजी कर रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और&nbsp; जनकल्याण के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री की आलोचना करना हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की क्षमता, ईमानदारी और लोगों के प्रति संवेदना की सराहना की जा रही है।</p>

<p>गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल और प्रशासन के साथ मिलकर एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पिछले 6 महीनों के कार्यकाल में अच्छे शासन के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास देखा गया है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह राज्य के लोगों के विश्वास को जीतने में सफल रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

23 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

54 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago