बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों की कलह से सियासी पारा चढ़ा

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी और अंतर्कलह भी बढ़ती जा रही है। पहले तो यह कलह सिर्फ कांग्रेस में नजर आ रही थी, लेकिन अब बीजेपी के दिग्गज नेताओं की अंतर्कलह भी खुलकर सामने आने लगी है। एक तरफ वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू तो दूसरी तरफ जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर की गुटबाजी सियासी गलियारों में हलचल मचाए हुए है।

संगठन में फेरबदल पर अड़े मुख्यमंत्री

हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों की बैठक में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर संगठन का यही रवैया रहा तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस बयान ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया है। कहा जा रहा वीरभद्र सिंह संगठन में फेरबदल की बात पर अड़े हुए हैं। इसके कारण संगठन पर दबाव बढ़ रहा है, हालांकि शिंदे ने अपने दौरे में साफ किया था कि संगठन औऱ सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा।

एम्स पर नड्डा-अनुराग आमने-सामने

बीजेपी में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर एम्स अस्पताल को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। अनुराग ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा था कि एम्स को बिलासपुर लाने में नड्डा का कोई योगदान नहीं है और न ही इसे यहां से ले जाने में होगा। एम्स हर हाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही बनेगा। इसके लिए चाहे फिर किसी भी स्तर पर लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।

अनुराग और नड्डा में अंदरखाते क्या चल रहा है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन इन दोनों के अंतर्कलह की एक वजह कैबिनेट में बदलाव भी हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में केंद्र बीजेपी अपनी कैबिनेट में बदलाव करने की बात कह रही है और यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुराग कैबिनेट में जा सकते हैं और नड्डा के प्रदेश में आने की खबर ने भी बीजेपी में बवाल मचाया हुआ है।

यह देखना रोचक होगा कि अब विधानसभा चुनाव के इतने नजदीक दोनों पार्टियों के नेताओं की इस अंतर्कलह को पार्टी आलाकमान कैसे खत्म करते हैं।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

18 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

18 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

18 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

18 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

18 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago