पॉलिटिक्स

लंगर हटाने पर भड़के GS बाली, ‘ठेकेदारों को फायदा दे रही सरकार’

IGMC शिमला में लंगर लगाने वाले सरबजीत बॉबी को अस्पताल से हटाने पर विरोध होना शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने इस घटना पर आक्रोश जाहिर किया है। जीएस बाली ने कहा कि ‘IGMC शिमला प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। पूरे प्रदेश से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही उनके पारिवारिक सदस्य भी होते हैं। आज खबर मिली शिमला के समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी जो यहां निशुल्क लंगर मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगो के लिए बरसों से चला रहे थे वो लंगर प्रदेश सरकार-प्रशासन ने बंद करवा दिया है और बकायदा बलपूर्वक पुलिस का सहयोग इसमें लिया गया।

मुझे नहीं पता ऐसी स्थिति क्यों उत्पन हुई कि रोज बीमारी से जूझ रहे परिवारों के हजारों लोगों के भोजन की व्यव्यस्था अपने संसाधनों से करने वाली संस्था और या व्यक्ति के इस नेक और पुनीत काम को इस तरह से बंद करवा दिया गया। सरबजीत बॉबी की इस मुहिम का अनुसरण प्रदेश में और भी कई अस्पतालों में किया गया। समाज सिर्फ सरकारों के भरोसे नहीं चल सकता। समाज सेवकों और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगो की भूमिका और सहयोग इसमें रहता है। जैसा कि सुनने में आ रहा है कैंटीन ठेकेदारों के फायदे के लिए ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही दुखद और अचंभित करने वाली बात है।

gs bali facebook post

निशुल्क लंगर को इस मुहिम को सरकार का प्रोत्साहन मिलना चाहिए था। कोई अड़चन इसे आगे बढ़ाने में थी तो सरकार विशेष अधिकार से अनुमति दे सकती थी। सरकारें कई मामलों में ऐसा करती आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी ने इस नेक मुहिम की हरसंभव मदद की थी। शिमला महंगा शहर है हजारों गरीब लोग इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। लंगर में दो वक्त का निशुल्क भोजन भी उन लोगों के लिए अहमियत रखता है जो आर्थिक रूप से एक तो संपन्न नहीं उपर से बीमारी और इलाज के खर्च के उलझे हैं।

मेरा सरकार से अनुरोध है, यह लंगर गरीब जनता और दुख में फंसे लोगों की ही यथासंभव मदद कर रहा था । ऐसी मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद की जाए न कि गिराने में। सरकार सरबजीत बाबी की मुहीम का सम्मान करें और उन्हे उपयुक्त जगह मुहैया करवाये ताकि यह निशुल्क लंगर और उनकी यह मुहिम आम जनता की मदद इसी तरह करते रहें।’

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago